Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

UP: इमरान मसूद की गोते खाती नैया को मिला किनारा, डेढ़ साल बाद फिर कांग्रेस का सहारा, चुनाव लड़ने पर ये बोले

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- इमरान मसूद कल दिल्ली में कांग्रस ज्वॉइन करेंगे। वह बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।

पूर्व विधायक इमरान मसूद शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी ज्वॉइन कर ली। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अक्षय राय की मौजूदगी में इमरान मसूद ने पार्टी ज्चाइन की है। मीडिया से बातचीत के दौरान इमरान मसूद ने कहा कि वह पहले भी कांग्रेस के सिपाही रह चुके हैं। परिस्थितियों की वजह से करीब एक-डेढ़ साल पार्टी से दूर रहे हैं, लेकिन अब दोबारा से अपने घर वापसी की है। मौजूदा हालत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी, जिसके बाद परिवर्तन का दौर शुरू हुआ। वहीं कांग्रेस की प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने  चुनाव में टिकट मिलने और चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि यह निर्णय पार्टी का होगा।

पार्टी में दोबारा वापसी पर इमरान मसूद ने कहा कि कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है। राहुल जी की यात्रा के बाद पूरे देश में परिवर्तन का एक माहौल बना है। इसका असर हिमाचल और कर्नाटक के चुनाव में दिखाई दिया। मैंने दूसरी पार्टी में रहते हुए भी यह कहा था कि राहुल गांधी देश की राजनीति में परिवर्तन लाने का कार्य करेंगे। आज कांग्रेस में शामिल होने पर मैं हृदय की गहराई से धन्यवाद करता हूं।

पूर्व विधायक ने कहा कि मैंने सहारनपुर की जनता से यह पूछा था कि आपने जो मेरा पेंडूलम बना दिया है, अब ये भी आप ही बताएं कि मैं क्या करूं। अब आप कह रहे हो कि मैं कांग्रेस में चला जाऊं। मैंने उनसे वादा लिया कि अब मेरे साथ आप कोई जुल्म न करना और अब मैं मानूंगा नहीं,  मैं कांग्रेस में चला तो जाऊंगा लेकिन कब्र तक कांग्रेस में ही रहूंगा। मैं पहले भी कांग्रेस छोड़ना नहीं चाहता था। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का जो स्नेह मेरे प्रति रहा मैं उसका सदैव ऋणी रहूंगा।

उन्होंने आगे कहा कि अब जो भी आगामी कार्यक्रम होंगे वह पार्टी की नीति के अनुसार किए जाएंगे। प्रयास रहेगा कि जल्दी से जल्दी सहारनपुर में पार्टी के बैनर तले बड़े स्तर पर रैली का आयोजन किया जाए।

बता दें कि इमरान मसूद करीब दो साल पहले तक कांग्रेस में थे, लेकिन किसी कारणवश उन्होंने कांग्रेस को छोड़कर सपा का दामन थाम लिया था। हालांकि सपा में भी ज्यादा समय नहीं रहे और फिर बसपा में शामिल हो गए थे। करीब डेढ़ माह पहले राहुल गांधी की तारीफ करने पर बसपा ने इमरान को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद भी अटकलों का दौर जारी था कि आखिर इमरान किस पार्टी में जाएंगे। तीन दिन पहले ही उन्होंने घोषणा की थी कि वह सात अक्तूबर को कांग्रेस में शामिल होंगे।

इमरान ने कहा था, मुसलमानों के लिए कांग्रेस एकमात्र विकल्प

इमरान मसूद ने हाल ही में मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि अब मुसलमानों को एकजुट होकर कांग्रेस का समर्थन करना चाहिए। मुसलमानों के लिए कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। 

कांग्रेस नेता अब्बास अली खां के आवास पर इमरान मसूद ने कहा कि वर्तमान समय दो विचारधाराओं का रह गया है। एक विकल्प कांग्रेस के साथ है और दूसरा विकल्प भाजपा के साथ है।उन्होंने कहा कि मुसलमान, दलित और ब्राह्मण कांग्रेस के परंपरागत मतदाता रहे हैं। यदि मुसलमान कांग्रेस में वापस लौट आए तो ब्राह्मण, दलित और अन्य पिछड़ा वर्ग भी कांग्रेस में लौट आएगा। अब देश में बदलाव का दौर है और 2024 के चुनाव में बदलाव होना तय है।